Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी गौरव सिंह ने एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर 6 आदतन अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(ख) के तहत 10 नवंबर 2025 को पारित किया गया।
Raipur City News : आदेश के अनुसार, सभी बदमाशों को 7 दिनों के भीतर यानी 16 नवंबर 2025 तक रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद और बलौदाबाजार जिलों की सीमाओं से बाहर जाना होगा। उन्हें 9 फरवरी 2026 तक (3 माह) इन सीमाओं में बिना न्यायालय की अनुमति के प्रवेश नहीं करने का निर्देश दिया गया है।
Raipur City News : जिला बदर किए गए अपराधियों में लल्ला उर्फ टुमन सोनवानी 24 वर्ष, निवासी सदर रोड नवापारा, संदीप जगने 23 वर्ष, निवासी दुर्गा नगर, पितेश्वर साहू 28 वर्ष, निवासी चंगोराभाठा, गिरधारी पटेल 32 वर्ष, निवासी आजाद चौक, नान्हू उर्फ अन्ना ताण्डी 47 वर्ष, निवासी मोतीलाल नगर व खीरधर ताण्डी 26 वर्ष, निवासी सड्डू प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई शहर में बढ़ते अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है।
Raipur City News : एक सप्ताह पहले भी एक अन्य बदमाश को जिला बदर किया गया था, और कई अन्य पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। कलेक्टर गौरव सिंह ने कहा “कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जिले की शांति और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


