Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : सीएम साय ने रायपुर में सिटी गैस परियोजना का किया शुभारंभ, घर-घर पहुंचेगी पाइपलाइन गैस

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का उद्घाटन किया और प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। इस योजना के तहत पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) रसोई गैस की पाइपलाइन सीधे घरों तक पहुंचेगी, जिससे गैस सिलेंडर की झंझट से राहत मिलेगी।

Raipur City News : मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पहली महिला लाभार्थी पूनम चौबे से वीडियो कॉल पर बातचीत की। पूनम ने इस नई सुविधा के लिए आभार जताया और कहा कि अब उन्हें गैस सिलेंडर की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। सीएम ने इस योजना को लोगों के जीवन को आसान बनाने वाला कदम बताया।

Raipur City News : तीन जिलों में हुई शुरुआत-

सिटी गैस अवसंरचना का उद्घाटन रायपुर, गरियाबंद और बलौदाबाजार जिलों में किया गया। सीएम ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास की नई इबारत लिखी है। अब घरेलू, वाहन और उद्योग क्षेत्रों में सीएनजी और पीएनजी गैस का उपयोग बढ़ेगा। इससे ईंधन सस्ता, सुरक्षित और सुलभ होगा, साथ ही प्रदूषण में कमी भी आएगी। प्रदेश में सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़ाने की योजना भी है।

Raipur City News : स्वच्छ ऊर्जा और ग्रीन विजन-

सीएम साय ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रीन एनर्जी विजन को आगे बढ़ाने का प्रयास है। तीनों जिलों के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश की पहली महिला लाभार्थी पूनम चौबे के घर पहली पाइपलाइन पहुँच चुकी है।

Raipur City News : किसानों के खाते में होली से पहले राशि-

इस दौरान सीएम ने किसानों के लिए भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि होली से पहले किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी, ताकि वे त्योहार अच्छे से मना सकें। बिलासपुर के बिल्हा में कल बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें सीएम भी शामिल होंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019