Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : सरकारी स्कूल में क्लासरूम बना डर का अड्डा, चाकू लहराते नाबालिग छात्रों का वीडियो वायरल

Asian News
Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के एक सरकारी स्कूल से शिक्षा व्यवस्था को झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। क्लासरूम के भीतर नाबालिग छात्रों द्वारा चाकू लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस घटना ने न सिर्फ छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी उजागर कर दी है।

Raipur City News : वायरल वीडियो मोवा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का बताया जा रहा है। फुटेज में तीन नाबालिग छात्र कक्षा के अंदर धारदार चाकू हाथ में लेकर मस्ती करते और रौब जमाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कक्षा में मौजूद अन्य छात्र सहमे हुए दिखाई देते हैं और कोई भी विरोध करता नजर नहीं आता।

Raipur City News : वीडियो सामने आते ही पंडरी थाना पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिग छात्रों को पकड़ लिया। पुलिस ने छात्रों की काउंसलिंग करते हुए उन्हें समझाइश दी है और मामले की जांच जारी है। चूंकि सभी आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए विधि अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Raipur City News : घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्कूल परिसर में चाकू कैसे पहुंचे, क्लासरूम के दौरान शिक्षक की मौजूदगी क्यों नहीं थी और जिम्मेदार स्टाफ की निगरानी कहां थी—इन तमाम सवालों ने स्कूल प्रबंधन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। मामले को लेकर शिक्षा विभाग की भूमिका पर भी नजरें टिक गई हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019