Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : भैंस ने बुजुर्ग को उठाकर पटका, घटना CCTV में कैद, बेटे ने डेयरी संचालक पर उठाए सवाल

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के फाफाडीह इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क पर छोड़ी गई भैंसों ने एक बुजुर्ग की जान खतरे में डाल दी। भैंस को सड़क से हटाने की कोशिश करना बुजुर्ग को भारी पड़ गया। एक भैंस ने अचानक हमला कर उन्हें उठाकर पटक दिया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Raipur City News : घटना में घायल बुजुर्ग की पहचान रमेश हेमनानी के रूप में हुई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि भैंस के हमले से बुजुर्ग संतुलन खोकर सड़क पर गिर जाते हैं, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग दौड़कर उनकी मदद करते हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन निगरानी में रखा गया है। हादसे के बाद बुजुर्ग के बेटे कमल हेमनानी ने जोन कार्यालय में डेयरी संचालक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Raipur City News : उनका आरोप है कि संबंधित डेयरी संचालक रोजाना भैंसों को चराने के बाद खुले में छोड़ देता है, जिससे सड़क पर गंदगी, ट्रैफिक जाम और हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कमल हेमनानी ने प्रशासन से मांग की है कि डेयरी संचालक के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी और की जान खतरे में न पड़े। जोन कार्यालय ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019