Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News: बैंक कर्मियों की हड़ताल जारी, मोती बाग में नारेबाजी, छत्तीसगढ़ में 2500 बैंक प्रभावित

Asian News
Raipur City News: बैंक कर्मियों की हड़ताल जारी, मोती बाग में नारेबाजी, छत्तीसगढ़ में 2500 बैंक प्रभावित
X

Raipur City News: रायपुर। देशभर में बैंक कर्मचारी आज मंगलवार को हड़ताल पर हैं। जिसके चलते छत्तीसगढ़ में भी सरकारी बैंकों में ताले लटके हुए हैं। इससे पहले शनिवार, रविवार और सोमवार को छुट्टी थी। ऐसे में आज बैंक तो खुले मगर बैंकिंग कार्य नहीं हो पाये।

Raipur City News: बता दें कि, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने सप्ताह में 5 दिन कार्य प्रणाली (5-डे वर्किंग वीक) को तुरंत लागू करने की एक सूत्रीय मांग को लेकर 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी साफ तौर पर दिख रहा है।

Raipur City News: हालांकि, इस हड़ताल का असर निजी बैंकों पर नहीं पड़ेगा। HDFC, ICICI, Axis, Kotak Mahindra, IndusInd, Yes Bank, IDFC और Bandhan Bank सामान्य रूप से खुले रहेंगे। यहां बैंकिंग सेवाएं जारी हैं।

Raipur City News: रायपुर समेत प्रदेशभर में सरकारी बैंक बंद

हड़ताल के चलते रायपुर सहित प्रदेशभर में करीब 2500 बैंक शाखाएं प्रभावित हैं। राजधानी रायपुर के मोती बाग में बैंक कर्मियों की हड़ताल जारी है। इसमें करीब 25 हजार बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक समेत 12 सार्वजनिक बैंकों की सेवाएं प्रभावित रहेंगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019