Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News: रायपुर में ड्रग तस्कर मुकेश बनिया की 42 लाख की संपत्ति सीज़, पहले भी हो चुकी कार्यवाही

Asian News
Raipur City News: रायपुर में ड्रग तस्कर मुकेश बनिया की 42 लाख की संपत्ति सीज़, पहले भी हो चुकी कार्यवाही
X

Raipur City News: रायपुर में ड्रग तस्कर मुकेश बनिया की 42 लाख की संपत्ति सीज़, पहले भी हो चुकी कार्यवाही

Raipur City News: रायपुर। राजधानी में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। सिटी कोतवाली पुलिस की पहल पर ड्रग तस्कर रवि साहू उर्फ मुकेश बनिया की करीब 42 लाख रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट के तहत सीज़ कर दिया गया है। इससे पहले पुलिस ड्रग तस्कर रवि साहू की करीब 6.50 करोड़ रुपये की संपत्ति भी सीज़ करा चुकी है।

Raipur City News: पुलिस के मुताबिक मुकेश बनिया शहर में गांजा, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार का सक्रिय सरगना रहा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या, बलवा, मारपीट और गुंडागर्दी समेत 31 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Raipur City News: 6 किलो से ज्यादा गांजा और हथियार बरामद

26 फरवरी 2026 को पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 6.119 किलोग्राम गांजा, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और 2400 अल्प्राजोलम की नशीली गोलियां बरामद हुई थीं। जांच के दौरान नेहरू नगर स्थित उसके घर में संचालित आधुनिक तकनीक से लैस गांजा हाइडआउट और पैकिंग यूनिट का भी खुलासा हुआ था।

Raipur City News: अवैध कमाई से खरीदी थी संपत्ति

पुलिस की वित्तीय जांच में सामने आया कि आरोपी ने मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित रकम से एक मकान और तीन वाहन खरीदे थे। इसके आधार पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ (1) के तहत इन संपत्तियों को फ्रीज करने का प्रस्ताव भेजा था। वित्तीय दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच के बाद सक्षम प्राधिकारी ने फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि कर दी।

Raipur City News: पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने से पहले आरोपी कई बार गिरफ्तारी से बचता रहा था। उसके खिलाफ पहले ही पिट एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत डिटेंशन ऑर्डर जारी किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019