Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : डीईओ कार्यालय में आगजनी, DPI ने बनाई 3 सदस्यीय जांच टीम, 5 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में शनिवार देर रात लगी आग ने शिक्षा विभाग को सकते में डाल दिया है। आग कार्यालय के स्टोर रूम में भड़की, जहां विभाग से जुड़े अहम दस्तावेज और रिकॉर्ड रखे हुए थे। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई दीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Raipur City News : धुआं उठता देख कार्यालय कर्मचारियों ने तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कई महत्वपूर्ण फाइलें और कागजात जलकर खाक हो चुके थे। प्रारंभिक आकलन में स्कूलों से जुड़े रिकॉर्ड, पत्राचार और पुरानी विभागीय फाइलों के नुकसान की बात सामने आई है।

Raipur City News : घटना के बाद स्कूल शिक्षा विभाग और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने माना कि इस घटना से विभागीय कामकाज पर कुछ समय के लिए असर पड़ सकता है, हालांकि जरूरी सेवाएं वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Raipur City News : मामले की गंभीरता को देखते हुए DPI ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता संभागीय संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव करेंगे। जांच टीम को आग लगने के कारणों, हुए नुकसान और किसी भी स्तर की लापरवाही की पड़ताल कर पांच दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019