Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : एडवरटाइजिंग एजेंसी संचालक का फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक एडवरटाइजिंग एजेंसी के संचालक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रंजन पुरोहित के रूप में हुई है, जो शहर में अपनी विज्ञापन एजेंसी चलाते थे। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

Raipur City News : पुलिस के मुताबिक, रंजन पुरोहित पिछले कुछ समय से व्यापार में लगातार हो रहे नुकसान के चलते मानसिक तनाव में थे। हालांकि आत्महत्या के पीछे की ठोस वजह को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया गया है कि रंजन पुरोहित अपने परिवार के साथ न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक अपार्टमेंट में रहते थे। उन्होंने फ्लैट के एक कमरे में यह कदम उठाया। परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

Raipur City News : सूचना मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019