Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : आराध्या देवराज बनीं स्कूल टॉपर, सभी विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Asian News
Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर शानदार उपलब्धि दर्ज करते हुए N H Goel World School ने CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में लगातार 14वीं बार 100% परिणाम हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस ऐतिहासिक सफलता की अगुवाई करते हुए आराध्या देवराज ने 98.2% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया और अपनी मेहनत व प्रतिभा का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

इस वर्ष के अन्य टॉपर्स में भाव्या सिरमौर और गुंतस कौर घुमान (97.6%), अदिति पाटेरिया और अर्थ अशोक पालीवाल (97.2%) शामिल रहे। इन सभी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय की उत्कृष्ट परंपरा को और मजबूत किया है।

Raipur City News : शैक्षणिक उपलब्धियों की बात करें तो इस साल 25 विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 10, मार्केटिंग एंड सेल्स में 11, गणित में 2 और सामाजिक विज्ञान में 2 छात्रों ने परफेक्ट स्कोर किया। वहीं कुल 130 विद्यार्थियों में से 41 ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो स्कूल की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा को दर्शाता है।

Raipur City News : विद्यालय के निदेशक प्रशासन एस. के. तोमर और प्राचार्य डॉ. अविनाश पांडेय ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि अनुशासन, समर्पण और समग्र विकास की पहचान है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019