Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : देशभर में करोड़ों की चोरी करने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार

Asian News
Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर पुलिस ने देश के विभिन्न राज्यों में चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन लोकेश श्रीवास (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आंध्रप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में करोड़ों रुपये की चोरी के मामले दर्ज हैं। खास बात यह है कि बिलासपुर जेल से रिहा होने के अगले ही दिन उसने रायपुर के सिविल लाइन और मौदहापारा थाना क्षेत्र में चार दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपये की चोरी की थी।

Raipur City News : प्रार्थी शिव कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी कपड़ों की दुकान ‘लब-डब’ सहित तीन अन्य दुकानों से 7 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। इसके अलावा मौदहापारा के जया ऑटोमोबाइल दुकान में भी चोरी की घटना सामने आई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी की पहचान की और मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी 79,500 रुपये और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।

Raipur City News : देशभर में दर्ज है चोरी का लंबा रिकॉर्ड-

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, लोकेश श्रीवास के खिलाफ आंध्रप्रदेश के विजयनगर में 6 किलो सोना, ओडिशा में 500 ग्राम सोने के जेवर, दिल्ली में 18.5 किलो सोने के आभूषण सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में करोड़ों रुपये की चोरी के मामले दर्ज हैं। दुर्ग के पारख ज्वेलर्स से 4 करोड़ रुपये के हीरे, सोना और चांदी के जेवर तथा बजाज शोरूम से 9 लाख रुपये की चोरी भी इसके खाते में शामिल है।

Raipur City News : रायपुर पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019