Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर खाक हुआ पूरा गोदाम

Asian News
Raipur City News: A massive fire broke out in a plastic factory, burning the entire warehouse to ashes within minutes.
X

Raipur City News: A massive fire broke out in a plastic factory, burning the entire warehouse to ashes within minutes.

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरा गोदाम उसकी चपेट में आ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Raipur City News : सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, जबकि अतिरिक्त संसाधन भी लगातार बुलाए जा रहे हैं। पुलिस और फायर टीम मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है और हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

Raipur City News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने इतनी तेजी पकड़ी कि कर्मचारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्लास्टिक सामग्री होने के कारण लपटें और भी खतरनाक रूप लेती गईं, जिससे आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो गया।

Raipur City News : यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। नुकसान का सही आंकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन नुकसान काफी बड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019