Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : वेडिंग शॉपिंग का भव्य आगाज़, ओरा ज्वेलर्स में तीन दिवसीय ‘वेडिंग कलेक्शन’ प्रदर्शनी

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित जीवन बीमा मार्ग पर ओरा ज्वेलर्स में 23 जनवरी से तीन दिवसीय भव्य “वेडिंग कलेक्शन” ज्वेलरी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस खास प्रदर्शनी का उद्घाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी ने किया। उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी वर्षा जैन, मोहिनी अग्रवाल, बरखा अंदानी और मोनिका मेहरा भी मौजूद रहीं।

Raipur City News : ओरा ज्वेलर्स के मैनेजर मयंक कुमार प्रजापति ने बताया कि यह प्रदर्शनी विशेष रूप से शादी-विवाह के मौसम को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जहां दुल्हन और परिवार के लिए एक ही छत के नीचे आकर्षक और ट्रेंडिंग ज्वेलरी की बड़ी रेंज उपलब्ध कराई गई है। प्रदर्शनी में बारीकी से डिजाइन किए गए डायमंड और गोल्ड नेकलेस, ब्रेसलेट, ईयररिंग्स सहित कई एक्सक्लूसिव वेडिंग ज्वेलरी कलेक्शन शामिल हैं।

Raipur City News : ग्राहकों के लिए शॉपिंग को और भी खास बनाने के लिए रोमांचक गेम्स और ऑफर्स का भी आयोजन किया गया है। आयोजकों के अनुसार, सभी आभूषण शुद्धता की गारंटी के साथ विशेष दामों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Raipur City News : मैनेजर प्रजापति ने कहा कि ओरा ज्वेलर्स कभी भी गुणवत्ता से समझौता नहीं करता। उनका उद्देश्य है कि ग्राहकों को उच्च स्तरीय, खूबसूरत और भरोसेमंद ज्वेलरी किफायती दामों पर उपलब्ध कराई जाए। वेडिंग सीजन में यह प्रदर्शनी राजधानीवासियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019