Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : मदर्स डे पर महिला बंदिनियों को बड़ी सौगात, अब जेल में परिवार से होगी वीडियो कॉल पर बात

Asian News
Raipur City News: A big gift for women prisoners on Mothers Day, now they will be able to talk to their families on video call in jail.
X

Raipur City News: A big gift for women prisoners on Mother’s Day, now they will be able to talk to their families on video call in jail.

Raipur City News : रायपुर। रायपुर की महिला जेल में मदर्स डे के मौके पर बंदिनियों को भावुक कर देने वाली सौगात मिली। अब महिला बंदिनी अपने परिवार और वकीलों से वीडियो कॉलिंग के जरिए सीधे बातचीत कर सकेंगी।

Raipur City News : जेल विभाग और BSNL के सहयोग से शुरू किए गए “प्रिजन इनमेट वीडियो कॉलिंग सिस्टम” का शुभारंभ किया गया, जिससे बंदिनियों को अपनों से जुड़ने में बड़ी राहत मिलेगी। सिर्फ वीडियो कॉल ही नहीं, बल्कि महिला बंदिनियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया गया।

Raipur City News : “निश्चय” कार्यक्रम के तहत कौशल प्रशिक्षण पूरा करने वाली 38 महिला बंदिनियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जेल परिसर में रह रहे 14 बच्चों को भी उपहार वितरित किए गए, जिससे मदर्स डे का माहौल भावुक और खास बन गया।

Raipur City News : कार्यक्रम में जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बंदिनियों को मानसिक रूप से मजबूत करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019