Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : गणेशोत्सव पर्व में 96 पुलिस मितान संभालेंगे यातायात व्यवस्था

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। गणेशोत्सव के पावन पर्व पर रायपुर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। शहर के विभिन्न हिस्सों में श्री गणेश की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिसके कारण पंडालों के आसपास भारी भीड़ और यातायात का दबाव रहता है। इस चुनौती से निपटने के लिए रायपुर पुलिस ने एक अनूठी पहल शुरू की है। पुलिस महानिरीक्षक अमेरश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में 96 युवा पुलिस मितान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए यातायात पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

Raipur City News : रायपुर पुलिस ने शहर के युवाओं से संपर्क कर उनमें से 96 स्वयंसेवकों को पुलिस मितान के रूप में चुना, जो गणेशोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। इन युवाओं को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. प्रशांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर और श्री गुरजीत सिंह द्वारा यातायात प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इन पुलिस मितानों को पुलिस मितान टी-शर्ट, रात्रि में पहचान के लिए रिफ्लेक्टिव जैकेट, ट्रैफिक हैट, व्हिसिल कार्ड और व्हिसिल दिया गया है।

Raipur City News : ये पुलिस मितान ट्रैफिक वार्डन की तरह कार्य करेंगे और शहर के प्रमुख गणेश पंडालों के आसपास यातायात को व्यवस्थित करेंगे। अमेरश मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, ने गणेशोत्सव के दौरान शहरवासियों को सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था प्रदान करने के लिए इस पहल को शुरू किया है। इन 96 पुलिस मितानों को शहर के प्रमुख चौराहों और गणेश पंडालों के आसपास तैनात किया जाएगा, जहां शाम के समय दर्शनार्थियों की भारी भीड़ जमा होती है।

Raipur City News : इस पहल का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस मितानों को जिला प्रशासन और नगरीय प्रशासन की अनुमति से स्थायी रूप से ट्रैफिक वार्डन बनाया जाएगा। ये युवा भविष्य में शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने में योगदान देंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019