Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : शहर के 6 प्रमुख मार्ग घोषित हुए नो-फ्लैक्स ज़ोन, केवल शासकीय विज्ञापनों को मिलेगी अनुमति

Asian News
Raipur City News : शहर के 6 प्रमुख मार्ग घोषित हुए नो-फ्लैक्स ज़ोन, केवल शासकीय विज्ञापनों को मिलेगी अनुमति
X

Raipur City News : शहर के 6 प्रमुख मार्ग घोषित हुए नो-फ्लैक्स ज़ोन, केवल शासकीय विज्ञापनों को मिलेगी अनुमति

Raipur City News : रायपुर। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को नो-फ्लैक्स ज़ोन घोषित कर दिया है। इन मार्गों पर अब निजी फ्लैक्स, बैनर और होर्डिंग लगाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। केवल शासकीय विज्ञापनों को ही विशेष छूट दी गई है।

एमआईसी (मेयर-इन-काउंसिल) के निर्णय के तहत नगर निवेश विभाग के उड़न दस्ते ने इन सभी मार्गों पर नो-फ्लैक्स ज़ोन के सार्वजनिक सूचना बोर्ड लगाकर नागरिकों और संबंधित संस्थाओं को आगाह किया है।

नो-फ्लैक्स ज़ोन में शामिल प्रमुख मार्ग इस प्रकार हैं -

• जीई रोड: टाटीबंध चौक से जयस्तम्भ चौक होते हुए तेलीबांधा थाना चौक तक

• पचपेड़ीनाका चौक से लालपुर ओवरब्रिज तक का मुख्य मार्ग

• शहीद भगत सिंह चौक से छत्तीसगढ़ क्लब होते हुए कैनाल लिंकिंग रोड ट्रैफिक सिग्नल एवं सिविल लाइन मुख्य मार्ग

• एनआईटी रायपुर से गोल चौक होते हुए रायपुरा चौक तक

• जयस्तम्भ चौक से सिटी कोतवाली चौक होते हुए बिजली ऑफिस चौक तक

• महिला थाना चौक से बूढ़ेश्वर मंदिर चौक मार्ग

महापौर मीनल चौबे, नगरीय नियोजन विभाग के अध्यक्ष मनोज वर्मा एवं आयुक्त विश्वदीप ने जोन कमिश्नरों और अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि इन मार्गों पर नियमित मॉनिटरिंग की जाए और नो-फ्लैक्स ज़ोन के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019