Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News: सेंट्रल जेल में 500 बहनें बांधेगी अपने भाइयों को राखी, ब्रम्हाकुमारी और गायत्री परिवार की बहनों ने कैदियों के साथ मनाई राखी

Raipur City News
X

Raipur City News

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में करीब 500 बहनें अपनी भाइयों को राखी बांधने पहुंचेंगी। जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम सुबह आठ बजे से शुरू होगा। जिन बहनों ने अब रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। वो सुबह भी रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। कार्यक्रम शाम 5 बजे तक चलेगा। जेल परिसर के भीतर ही कार्यक्रम होगा, इस दौरान सिक्योरिटी को लेकर भी तैयारियां की गई हैं।

Raipur City News: इससे पहले शुक्रवार को ब्रम्हाकुमारी और गायत्री परिवार की की बहनें और सेंट्रल जेल रायपुर पहुंची। इन्होंने कैदियों को राखी बांधी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक महत्व समझाते हुए प्रवचन किया। कार्यक्रम में अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, जेल के कल्याण अधिकारी दिलेश पाण्डे, रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी, सौम्या दीदी, सिमरण दीदी, अंशु दीदी और जागृति दीदी आदि उपस्थित रहीं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019