Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : पुलिस कस्टडी से 3 नाबालिग फरार, चलती वैन से कूदकर भागे, 1 पकड़ा गया

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। उरला थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में मौजूद तीन नाबालिग आरोपी चलती पुलिस वैन से कूदकर फरार हो गए, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Raipur City News : जानकारी के मुताबिक, तीनों नाबालिगों को चोरी के आरोप में पकड़ा गया था और उन्हें बाल न्यायालय ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बीरगांव स्थित शुभम मार्ट के पास मौका पाकर उन्होंने चलती वैन से छलांग लगा दी और आसपास की गलियों में भाग निकले। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उनका पीछा किया और एक नाबालिग को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य अंधेरे और तंग गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गए।

Raipur City News : बताया जा रहा है कि वैन का लॉक बाहर से बंद था, लेकिन अंदर से बिना चाबी के खुल सकता था, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने फरार होने की योजना को अंजाम दिया। फिलहाल उरला थाना क्षेत्र पुलिस फरार दोनों नाबालिगों की तलाश में जुटी हुई है और इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019