Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News: अग्रवाल सभा अध्यक्ष पद चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, कल नाम वापसी, 29 जून को होगा मतदान

Raipur City News
X

Raipur City News

Raipur City News: रायपुर। अग्रवाल सभा में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। कल 21 जून को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र की जांच और वापसी होगी। उसके बाद अंतिम प्रत्याशी के नाम की सूची जारी की जाएगी। अध्यक्ष के एक पद के लिए सहमति नहीं बनी तो 29 जून को वोट डाले जाएंगे।

Raipur City News: इन्होंने भरा नामांकन

Raipur City News: चुनाव अधिकारी रमेश चंद अग्रवाल जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन के अंतिम दिन 12 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इनमें जयकिशन जाखोदिया, विजय अग्रवाल, बिसंबर अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, रमेश कुमार अग्रवाल, हरिवल्लभ अग्रवाल, संजय चौधरी, संजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल के नाम शामिल हैं।

Raipur City News: चुनाव अधिकारी रमेश चंद अग्रवाल जानकारी देते हुए बताया कि यदि एक से अधिक उम्मीदवार होते हैं, तो 29 जून (रविवार) को मतदान कराया जाएगा। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया रायपुर के जवाहर नगर स्थित अग्रसेन भवन में संपन्न होगी, जबकि संपूर्ण चुनावी प्रबंधन अग्रसेन धाम परिसर छोकरानाला में किया जाएगा।

Raipur City News: 14,500 मतदाता करेंगे अध्यक्ष का चुनाव

सभा में करीब 14,500 पंजीकृत मतदाता हैं, जो केवल अध्यक्ष पद के लिए मतदान करेंगे। यह पद तीन वर्षों की अवधि के लिए होगा। निर्वाचित अध्यक्ष बाद में अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में गोपाल अग्रवाल, विनय बजाज, प्रमोद जैन और विदेश प्रवास पर मौजूद डॉ. राजेश खेमका की नियुक्ति की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019