Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime : पर्स स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश, महिलाओं को निशाना बनाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Asian News
Raipur City Crime: Purse snatching gang busted, 2 accused targeting women arrested
X

Raipur City Crime: Purse snatching gang busted, 2 accused targeting women arrested

Raipur City Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही पर्स स्नेचिंग की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी चलती दोपहिया वाहन में सवार होकर महिलाओं को निशाना बनाते थे और झपट्टा मारकर फरार हो जाते थे।

Raipur City Crime : पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने डी.डी. नगर और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया था। पहली घटना 28 अप्रैल को हुई, जब एक महिला ऑटो में बैठकर अस्पताल जा रही थी। मां शारदा अस्पताल मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसका हैंडबैग झपट लिया, जिसमें 12 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज थे।

Raipur City Crime : वहीं दूसरी घटना 2 मई को शीतला चौक, भाठागांव के पास हुई, जहां एक महिला अपनी एक्टिवा से जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसका पर्स छीन लिया, जिससे वह गिरकर घायल हो गई। पर्स में मोबाइल, दवाइयां और 10 हजार रुपये नकद थे।

Raipur City Crime : मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान ईशान नेगी 20 साल निवासी संतोषी चौक कुशालपुर और शौर्य सिंह उर्फ देवा ठाकुर 20 साल निवासी कर्मचारी कालोनी दंतेश्वरी मंदिर के पास कुशालपुर के रूप में हुई।

Raipur City Crime : दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन, लेडीज पर्स, नगदी रकम और वारदात में इस्तेमाल की गई Hero Splendor मोटरसाइकिल (CG 06 HA 9502) बरामद की गई है। पूछताछ में दोनों ने पर्स स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019