Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime : नर्स हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, दोस्त ही निकला हत्यारा, इस वजह से दी वारदात को अंजाम

Raipur City Crime
X

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में नर्स प्रियंका दास की हत्या का मामला अब स्पष्ट हो गया है। पुलिस ने जांच के बाद युवती का दोस्त दुर्गेश वर्मा निवासी गुढ़ियारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रियंका के सीने में चाकू मारकर हत्या की और वारदात में इस्तेमाल चाकू लेकर फरार हो गया।

Raipur City Crime : बता दें कि प्रियंका और दुर्गेश पहले एक ही जगह नौकरी करते थे। पुलिस का कहना है कि युवती और आरोपी के बीच एक अन्य युवक सन्नी से बातचीत को लेकर विवाद चल रहा था। इसी तनाव के कारण दुर्गेश ने प्रियंका को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। वह बहाने से युवती से मिलने उसके किराए के कमरे गया और मौके का फायदा उठाकर उसे सीने में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया।

Raipur City Crime : आरोपी ने हत्या के बाद चाकू मृतिका के हाथ में रख दिया ताकि जांच में पुलिस को गुमराह किया जा सके। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र का रहने वाला है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019