Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime: ढाबे में परोसी जा रही थी नकली शराब, प्रिंटिंग प्रेस में रेड, कई डिस्टलरीज की नकली होलोग्राम बरामद, 2 गिरफ्तार

Asian News
Raipur City Crime
X

Raipur City Crime

Raipur City Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नकली शराब बेचने का बड़ा खुलासा हुआ है। आमानाका थाना क्षेत्र के तेंदुआ में बीएच ढाबा में नकली शराब बिक्री की सूचना पर आबकारी विभाग ने छापा मारा। इस दौरान ढाबा और एक दुकान से भारी मात्रा में नकली ढक्कन, विभिन्न डिस्टलरियों के नकली स्टीकर और नकली सुरक्षा होलोग्राम जब्त किए गए।

Raipur City Crime: आबकारी विभाग ने बिरगांव के लक्ष्मी कॉम्पलेक्स में श्री गणेश प्रिंटिंग प्रेस पर भी छापेमारी की, जहां से नकली ढक्कन, स्टीकर और 371 नकली होलोग्राम सीट बरामद हुए, जो देशी शराब के लिए उपयोग हो रहे थे। जांच में पता चला कि यह नकली सामान अन्य जिलों में भी भेजा जा रहा था।

Raipur City Crime: आबकारी विभाग ने ढाबा संचालक सकंटमोचन सिंह और प्रिंटिंग प्रेस मालिक गणेश चौरसिया के खिलाफ FIR दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। नकली सामान की आपूर्ति किन-किन जिलों में हो रही थी, इसकी जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019