Raipur City Crime : रायपुर। देशभर में बीमा पॉलिसी की मैच्योर राशि दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट के साथ मुजगहन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दिल्ली-एनसीआर से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
Raipur City Crime : मामले का खुलासा तब हुआ जब मुजगहन क्षेत्र निवासी परमजीत सिंह चड्डा ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपियों ने उन्हें 98 लाख रुपये की बीमा राशि दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग किश्तों में 9.60 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को बैंक और बीमा अधिकारी बताकर प्रोसेसिंग फीस, दस्तावेज़ और टैक्स के नाम पर रकम ट्रांसफर करवाई।
Raipur City Crime : जांच में सामने आया कि गिरोह नोएडा के गौर सिटी मॉल में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों को निशाना बना रहा था। आरोपी आवाज बदलकर महिला बनकर भी बात करते थे, ताकि लोगों को आसानी से भरोसे में लिया जा सके। पिछले 9 महीनों से यह गिरोह सक्रिय था और देशभर में कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
Raipur City Crime : पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और बैंक खातों की जांच के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर दिल्ली में दबिश दी, जहां से अनिल कुमार, अजय तिवारी और रिंकू सिंह को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं।
Raipur City Crime : कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था। पुलिस अब आरोपियों से अन्य राज्यों में की गई ठगी के मामलों में पूछताछ कर रही है। आरोपियों के खिलाफ मुजगहन थाना में बीएनएस की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


