Raipur City Crime : रायपुर। रायपुर की शांत सुबह उस वक्त दहशत में बदल गई, जब एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपने ही घर को खून से रंग दिया। सेमरिया गांव में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।
Raipur City Crime : आरोपी गुलाब साहू ने पारिवारिक विवाद और चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी लता साहू और 22 वर्षीय सौतेली बेटी चित्रा की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 7 बजे की है, जब घर में विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।
Raipur City Crime : जानकारी के अनुसार, चित्रा का किसी युवक से मेलजोल था, जिसे लेकर गुलाब साहू पहले से नाराज रहता था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर तनाव बना रहता था। घटना वाले दिन भी इसी मुद्दे पर बहस हुई, जो देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गई। गुस्से में आकर आरोपी ने पहले बेटी पर हमला किया और जब पत्नी लता उसे बचाने आई, तो उसे भी मौत के घाट उतार दिया।
Raipur City Crime : हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी खुद ही विधानसभा थाना पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की से जांच जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


