Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime : दोहरा हत्याकांड से फैली सनसनी, जीजा ने सालियों पर चलाई गोली, दो की मौत, आरोपी ने किया सरेण्डर

Asian News
Raipur City Crime: Double murder sparks sensation, brother-in-law shoots at sisters-in-law, killing both, accused surrenders
X

Raipur City Crime: Double murder sparks sensation, brother-in-law shoots at sisters-in-law, killing both, accused surrenders

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा-पंडरी इलाके में हुए सनसनीखेज फायरिंग कांड ने अब डबल मर्डर का रूप ले लिया है। अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही घायल साली दुर्गेश्वरी ने भी बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। इससे पहले उसकी बहन गीतांजलि की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है।

Raipur City Crime : जानकारी के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र वर्मा का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बच्चों से मिलने को लेकर हुए झगड़े ने अचानक हिंसक मोड़ ले लिया। गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से मौके पर मौजूद दोनों सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन राउंड चली गोलियों ने खुशहाल परिवार को पलभर में उजाड़ दिया।

Raipur City Crime : घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

Raipur City Crime : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में आरोपी के नशे में होने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस हर एंगल से इस खौफनाक वारदात की पड़ताल कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019