Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime : दिनदहाड़े लूट की वारदात, थार सवार बदमाशों ने कारोबारी से छीना कैश, 1 लाख लेकर फरार

Asian News
Raipur City Crime: Daylight robbery, miscreants riding Thar snatched cash from businessman, fled with 1 lakh
X

Raipur City Crime: Daylight robbery, miscreants riding Thar snatched cash from businessman, fled with 1 lakh

Raipur City Crime : रायपुर। रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। आमानाका थाना क्षेत्र के चंदनडीह इलाके में दिनदहाड़े एक कारोबारी से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। महिंद्रा थार में सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर बैग से 1 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Raipur City Crime : जानकारी के मुताबिक, पंडरी निवासी जफर इकबाल (40) होम डेकोर का काम करते हैं। घटना के दिन वे अपनी मोटरसाइकिल से टाटीबंध से कुम्हारी की ओर 1.5 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। रकम उन्होंने कंधे पर टंगे बैग में रखी थी। चंदनडीह के पास जाम लगने पर वे नीचे की ओर उतरे और दुर्गा मंच के पास पानी पीने के लिए रुके।

Raipur City Crime : इसी दौरान काले रंग की Mahindra Thar में सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे। एक आरोपी ने उतरकर बैग छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर जफर इकबाल के साथ मारपीट की। झड़प के दौरान बदमाश बैग लेकर गाड़ी में बैठ गए, हालांकि कुछ दूरी पर बैग वापस फेंक दिया। जब पीड़ित ने बैग खोला तो उसमें से 1 लाख रुपये गायब थे और केवल 50 हजार रुपये बचे थे।

Raipur City Crime : पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया और परसदा रोड स्थित कैवल्य धाम मंदिर तक पहुंच गया, लेकिन आरोपी वहां से भी फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित को हाथ और सीने में चोटें आई हैं। पीड़ित ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी का नंबर नोट कर लिया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019