Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime: राजेंद्र नगर में हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,7 ग्राम चिट्टा बरामद

Asian News
Raipur City Crime: राजेंद्र नगर में हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,7 ग्राम चिट्टा बरामद
X

Raipur City Crime: रायपुर। रायपुर शहर के राजेंद्र नगर में पुलिस ने एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 7 ग्राम चिट्टा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 28 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी का नाम सौरव ठाकुर पुलिस द्वारा बताया जा रहा है।

Raipur City Crime: न्यू राजेंद्र नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि मेडिसाइन अस्पताल के पास युवक चिट्‌टा बेचने की फिराक में घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने रेड मारकर युवक को हिरासत में लिया। युवक की तलाशी के दौरान पुलिस ने चिट्‌टा बरामद किया है।

Raipur City Crime: आरोपी के खिलाफ राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशे का सामान कहां से लाता था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019