Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime: शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 1 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,जानें कैसे लिया झांसे में

Raipur City Crime
X

Raipur City Crime

Raipur City Crime: रायपुर। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के बदले जमीन और कैश देने का लालच देकर करीब 1 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी अभिलाष मसीह को राजेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठगी में शामिल उसका साथी प्रवीण मसीह अब फरार है। आरोपियों ने 1 दर्जन से ज्यादा लोगों को शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट के बहाने झांसे में लिया था।

राजेंद्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दवा व्यापारी भागीरथी यादव ने 3 अगस्त को न्यू राजेंद्र नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि उनके दोस्त जीवन लाल की मुलाकात अगस्त 2024 में आरोपियों से हुई थी, जिसके बाद ठगी की पूरी योजना बनाई गई।

Raipur City Crime: जानें कैसे लिया झांसे में

आरोपियों ने शेयर मार्केट में पांच लाख रुपए लगाने पर 1 हजार स्क्वायर फीट जमीन और छह लाख रुपए प्रतिमाह कैश रिटर्न देने का वादा किया था। तय समय आने के बाद भी आरोपियों ने जब जमीन नाम नहीं की, तो पैसा और दस्तावेज मांगे। आरोपी टालमटोल करते रहे और फिर ऑफिस बंद कर दिया, तो पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।

पीड़ित ने जब आरोपियों के बारे में पता किया, तो पता चला कि आरोपियों ने 10 और लोगों से ठगी की है। पीड़ितों की शिकायत पर ने मामला दर्ज कर आरोपी अभिलाष मसीह को गिरफ्तार कर लिया है वहीं उसके फरार पाटर्नर प्रवीण मसीह की तलाश जारी है।

Raipur City Crime: इनसे हुई ठगी

1.नेमीन साहू.15 लाख

2.मनीष कुमार साहू.19 लाख 25 हजार

3.जीवन साहू.12 लाख

4.महेश्वर निषाद.24 लाख

5.कुलदीपक.3 लाख

6.इन्द्र कुमार.5 लाख

7.भीखम प्रसाद साहू.5 लाख

8.उत्तम यादव.1 लाख 50 हजार

9.टुकेश्वर निषाद.15 लाख

10.डिगम्बर पाल.6 लाख 50 हजार

11.जयेश वरू.5 लाख


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019