Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime : रील्स देखकर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया, 8 मामलों का खुलासा, 28 लाख का माल बरामद, 7 गिरफ्तार

Raipur City Crime
X

Raipur City Crime : रायपुर। सोशल मीडिया रील्स देखकर ज्वेलरी दुकानों और सूने मकानों को निशाना बनाने वाले शातिर चोर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला की सतत निगरानी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की बड़ी कार्रवाई में रायपुर और बलौदाबाजार जिले के कुल 8 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।

Raipur City Crime : इस कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर संजय नेताम उर्फ गोलू सहित कुल 7 आरोपियों (6 आरोपी और 1 विधि से संघर्षरत बालक) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 28 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम और चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

Raipur City Crime : कई थाना क्षेत्रों में वारदात, ACCU को बड़ी सफलता-

खम्हारडीह, डी.डी. नगर, पुरानी बस्ती, आरंग, पंडरी, विधानसभा थाना क्षेत्र के साथ-साथ जिला बलौदाबाजार के पलारी में हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी ज्वेलरी दुकानों में ग्राहक बनकर घुसते, ध्यान भटकाकर सोने के लॉकेट या मंगलसूत्र उड़ा लेते और फरार हो जाते थे। वहीं सूने मकानों को भी निशाना बनाया गया।

Raipur City Crime : CCTV और तकनीकी विश्लेषण से टूटी कड़ी-

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित 6 अलग-अलग पुलिस टीमों ने घटनास्थलों के CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदातों में संलिप्तता स्वीकार की।

Raipur City Crime : हिस्ट्रीशीटर संजय नेताम से 18 लाख का माल बरामद-

खम्हारडीह और डी.डी. नगर प्रकरण में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर संजय नेताम उर्फ गोलू के कब्जे से करीब 18 लाख रुपये का सोना-चांदी, नगदी और दोपहिया वाहन बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से कई थानों में चोरी के दर्जनभर मामले दर्ज हैं।

Raipur City Crime : अन्य आरोपियों से भी लाखों की बरामदगी-

पुरानी बस्ती, आरंग, पंडरी, पलारी और विधानसभा थाना क्षेत्रों के मामलों में अन्य आरोपियों से भी कुल मिलाकर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी बरामद की गई है। आगे भी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019