Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Crime: रायपुर में नरैय्या तालाब के पास हेरोइन ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करते 4 तस्कर गिरफ्तार, दुर्ग से पहुंचे थे सप्लायर

Asian News
Raipur City Crime: रायपुर में नरैय्या तालाब के पास हेरोइन ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करते 4 तस्कर गिरफ्तार, दुर्ग से पहुंचे थे सप्लायर
X

Raipur City Crime: रायपुर में नरैय्या तालाब के पास हेरोइन ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करते 4 तस्कर गिरफ्तार, दुर्ग से पहुंचे थे सप्लायर

Raipur City Crime: रायपुर। 4 accused arrested for selling heroin near Naraiyya taalaab in Raipur: राजधानी रायपुर में पुलिस ने चिट्टा (हेरोइन) की सप्लाई करने वाले दुर्ग कनेक्शन से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 11.99 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 2.40 लाख रुपए बताई जा रही है।

कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के नरैय्या तालाब स्थित सुलभ शौचालय के पास कुछ युवक चिट्टा (हेरोइन) लेकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों की पहचान की।

आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान राजवीर सिंह, मोहम्मद अयान, उबैद रजा और मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई। आरोपियों की तलाशी में पुलिस ने हेरोइन बरामद की।

सरहदी जिलों से सप्लाई, नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कमिश्नरेट क्षेत्र में बढ़ते दबाव के कारण अब मादक पदार्थों की सप्लाई सरहदी जिलों से की जा रही है। इस मामले में दुर्ग कनेक्शन भी सामने आया है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019