Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी में दोपहिया वाहन चोरी की लगातार बढ़ती वारदातों पर रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम ने एक्टिवा चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी समेत कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 36 एक्टिवा स्कूटी बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 19 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।
Raipur City Crime : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक्टिवा स्कूटी चोरी कर उन्हें गांवों में सस्ते दामों पर खपाता था। गिरोह की गतिविधियों का खुलासा रवि भवन पार्किंग से शुरू हुई, जहां लगातार वाहन चोरी की शिकायतें सामने आ रही थीं।
Raipur City Crime : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि बोरियाकला-मुजगहन निवासी रोशन रात्रे मास्टर-की के जरिए स्कूटी चोरी करता था। चोरी के बाद वह वाहनों को अपने सहयोगियों के माध्यम से बेच देता या खुद इस्तेमाल करता था।

Raipur City Crime : पुलिस टीम ने एक सप्ताह तक रवि भवन पार्किंग और आसपास के इलाकों में डेरा डालकर मुख्य आरोपी को दबोचा। पूछताछ के दौरान वाहन खरीद-फरोख्त में शामिल 17 अन्य लोगों की भूमिका सामने आई, जिन्हें अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। जब्त 36 एक्टिवा में से 24 मामलों की शिकायतें सिविल लाइन, डीडी नगर और गोलबाजार थानों में दर्ज पाई गई हैं। पुलिस ने वर्ष 2026 के शुरुआती 15 दिनों में ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा 44 दोपहिया वाहन बरामद किए जा चुके हैं, जो वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।
Raipur City Crime : गिरफ्तार आरोपियों में ये है शामिल-
रोशन रात्रे पिता मालिक राम रात्रे उम्र 22 साल निवासी बजरंग चौक मठपारा बोरियाकला, रायपुर (मुख्य आरोपी)।
कमल जांगडे पिता डेरहा राम उम्र 43 साल निवासी औरी सरकारी आस्पताल के पास थाना कुरूद जिला धमतरी ।
गितेश कुमार पाटले पिता गंगा प्रसाद पाटेल उम्र 23 निवासी औरी सरकारी अस्पताल के पास थाना कुरूद।
मुस्कान रात्रे पति गौतम रात्रे उम्र 37 साल निवासी ग्राम चींचा नवा रायपुर सेक्टर 07 थाना मंदिर हसौद रायपुर।
कुलेश्वर मारकण्डेय पिता खोरबहरा राम उम्र 43 साल निवासी ग्राम सेमरा कुम्हारपारा थाना भखारा जिला धमतरी।
साहिल रात्रे पिता मुक्ति रात्रे उम्र 25 साल निवासी बोरियकला मठपारा बजरंग चौक थाना मुजगहन रायपुर
लोकेश कुमार साहू पिता जगत राम साहू उम्र 40 साल निवासी ग्राम भुरका थान गोबरानवापारा चौकी चम्पारण।
भीषम मारकण्डेय पिता नरेश मारकण्डेय उम्र 30 साल निवासी ग्राम मेण्डरका थाना कुरूद जिला धमतरी।
हरीशचंद्र यादव पिता दल्लू यादव उम्र 27 साल निवासी बोरियकला मठपारा बजरंग चौक थाना मुजगहन रायपुर।
ओमप्रकाश गायकवाड़ पिता राजू लाल गायकवाड़ उम्र 22 साल निवासी ग्राम अहेरी थाना नंदनी जिला दुर्ग।
धनेश्वर टण्डन पिता पति राम टण्डन उम्र 32 साल निवासी ग्राम पटेवा थाना गोबरानवापारा रायपुर।
केदार पाटले पिता दसवंत पाटले उम्र 39 साल निवासी ग्राम कल्ले थाना कुरूद जिला धमतरी।
अनुप कुमार जांगड़े पिता दयाराम जांगड़े उम्र 49 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
संजय कुमार पिता गणेश उर्फ डहरिया उम्र 23 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
प्रीतम चंदेल पिता संतोष चंदेल उम्र 30 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
विनोद पाटले पिता भागीराम पाटले उम्र 40 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
संतोष निर्मलकर पिता गेन्दु निर्मलकर उम्र 45 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
मनोज बघेल पिता इन्द्रराम बघेल उम्र 28 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
सागर लहरे पिता दुखित राम लहरे उम्र 23 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
इंजमाम बंजारे पिता उभय बंजारे उम्र 18 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
मोंटू बघेल पिता कलीराम बघेल उम्र 21 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


