Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

Raipur City Accident
X

Raipur City Accident : रायपुर। राजधानी रायपुर के टेकारी रोड पर शुक्रवार सुबह रफ्तार ने फिर एक जिंदगी छीन ली। दूध बेचने निकले एक युवक की तेज रफ्तार कार की ठोकर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

Raipur City Accident : मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान कुश साहू, निवासी टेकारी, के रूप में हुई है। कुश रोज की तरह सुबह दूध वितरण के लिए बाइक से निकला था। उसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग गुस्से में सड़क पर उतर आए और दुर्घटना स्थल पर चक्काजाम कर दिया।

Raipur City Accident : लोग आरोप लगा रहे हैं कि टेकारी रोड पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता। पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत करने में जुट गई। कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019