Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में मतदान संपन्न होने के बाद, प्रदेश के नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी....

Raipur Chhattisgarh
X

Raipur Chhattisgarh

Raipur Chhattisgarh

Raipur Chhattisgarh : रायपुर - छत्तीसगढ़ में मतदान संपन्न होने के बाद यहां के स्थानीय नेताओं की जिम्मेदारी दूसरे राज्यों में लगा दी गई है....भाजपा ने एक लंबी सूची जारी कर दी है जिसमे प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ में कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी झारखंड और ओड़ीसा जैसे राज्यों में तय कर दी गई है ...वहीं कांग्रेस भी अपने स्थानीय नेताओं को दूसरे राज्यों में भेज रहे है....

Swati Maliwal News : AAP सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट, पुलिस को आया हैरानी वाला कॉल…जानें पूरा मामला

Raipur Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष समेत सीनियर मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और संगठन के लोगों को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष पर प्रचार करने के लिए ओड़ीसा और झारखंड में तैनात कर दिया है....

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव 8 मई से ही उड़ीसा प्रचार में पहुंच गए हैं... मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व सांसद भी एक-एक कर निर्धारण क्षेत्र में प्रचार प्रसार की कमान संभाले हुए है.... उड़ीसा में लोकसभा के साथ विधानसभा का भी चुनाव हो रहा है जिसके लिए इन नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है....

Central Board of Secondary Education Result : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं के नतीजे किए घोषित….

उड़ीसा में चार चरणों में आज से मतदान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रहेगें ओड़िसा में....बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, ओ चौधरी, टंक राम वर्मा भी रहेंगे ओड़ीसा में..

सांसद सुनील सोनी, देवेंद्र प्रताप सिंह, संतोष पांडे, प्रेम प्रकाश पांडे, चुन्नीलाल साहू की ड्यूटी ओड़ीसा में..राजेश मूणत, नीलकंठ टेकम , विनायक गोयल, योगेश्वर राजू सिन्हा , गुरु खुशवंत साहेब और संपत अग्रवाल की भी ड्यूटी ओड़ीसा में....पूर्व विधायक और भाजपा कार्यकर्ता भी पदाधिकारी पार्टी के पक्ष में करेंगे प्रचार....

झारखड में रहेगें ये सभी नेता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव झारखंड में करेंगे प्रचार.मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े और रामविचार नेताम भी झारखंड में करेंगे प्रचार....विधायक भावना बोहरा, भूलनसिंह मरावी, राजेश अग्रवाल, सुशांत शुक्ला सहित कई विधायक झारखंड में करेंगे प्रचार....

भाजपा की तरह कांग्रेस के दिग्गजों समेत कई विधायकों और पूर्व मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ में मतदान संपन्न होने के बाद अन्य राज्यों का रुख कर लिया है..... अभी दर्जन भर विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की रवानगी की तैयारी है इनमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश और उड़ीसा के साथ झारखंड में

चुनाव प्रचार प्रसार करेंगे..... पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायबरेली पहुंच गए हैं... वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी रायबरेली जाने की तैयारी में है....

इधर पीसीसी चीफ दीपक बैज और अन्य नेताओं की जिम्मेदारी उड़ीसा में तय की गई है प्रदेश के कई विधायकों को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी जा रही है.....कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव प्रचार में छत्तीसगढ़ के सबसे ज्यादा नेताओं का जमावड़ा होगा.....

भूपेश बघेल का रायबरेली में प्रचार जारी....पीसीसी चीफ दीपक बैज उड़ीसा में कर रहे प्रचार....पूर्व मंत्री कवासी लखमा तेलंगाना के सीमावर्ती में कर रहे प्रचार....नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे रायबरेली में कर रहे प्रचार...विधायक देवेंद्र यादव भी पहुंचेंगे रायबरेली....

दोनों ही पार्टियों ने छत्तीसगढ़ में जिस तरह प्रचार किया है.... इसी तरह दूसरे राज्यों में भी प्रचार कर रहे हैं... विष्णु देव सहाय ओड़ीसा और झारखंड में लगातार जनसभा को संबोधित कर रहे हैं तो वहीं भूपेश बघेल गांव गांव घूम कर रायबरेली में प्रचार कर रहे हैं.... लेकिन इन नेताओं का दूसरे राज्यों में क्या असर पड़ेगा यह आने वाला 4 जून ही बताएगा...


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019