Raipur Breaking: शासकीय योजनाओं में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, लक्ष्मी राजवाड़े ने दिए निर्देश...
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
Raipur Breaking: शासकीय योजनाओं में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, लक्ष्मी राजवाड़े ने दिए निर्देश...
महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को योजनाओं को सही तरीके से लागू करने और उनके सतत निरीक्षण पर जोर दिया।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि पोषण ट्रैकर में शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित की जाए। अगर इसमें किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो अंतर की राशि संबंधित अधिकारियों के वेतन से वसूल की जाएगी।
लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग कुपोषण को खत्म करने, बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए तत्पर है।
यह बैठक सरकार की योजनाओं को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.