Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Breaking: कलेक्टर गौरव सिंह की सख्त कार्रवाई, लेट आने वाले कर्मचारियों की सैलरी कटेगी...

Raipur Breaking: कलेक्टर गौरव सिंह की सख्त कार्रवाई, लेट आने वाले कर्मचारियों की सैलरी कटेगी...
X

Raipur Breaking: कलेक्टर गौरव सिंह की सख्त कार्रवाई, लेट आने वाले कर्मचारियों की सैलरी कटेगी…

रायपुर : रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की अनुशासनहीनता पर सख्ती बरतने का फैसला लिया है। अब जो कर्मचारी समय से नहीं आएंगे या जल्दी निकल जाएंगे, उनकी सैलरी में कटौती की जाएगी।

कलेक्टर गौरव सिंह ने इस संबंध में बयान देते हुए कहा कि सरकारी दफ्तरों का रोजाना निरीक्षण किया जाएगा। जिन कर्मचारियों को समय की पाबंदी में कमी पाई जाएगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस नई व्यवस्था की शुरुआत आज से डीईओ ऑफिस से की गई है, जहां कलेक्टर ने मौके पर जाकर कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यह भी कहा कि यह कदम सरकारी कामकाज की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019