Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Breaking : VIP रोड में बहुमंजिला ईमारत गिरी, कई मजदूर दबे होने की आशंका....

Raipur Breaking : VIP रोड में बहुमंजिला ईमारत गिरी, कई मजदूर दबे होने की आशंका....
X

Raipur Breaking : VIP रोड में बहुमंजिला ईमारत गिरी, कई मजदूर दबे होने की आशंका….

रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र स्थित वीआईपी रोड पर एक बहुमंजिला इमारत के गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह इमारत निर्माणाधीन थी और यहां कई मजदूर काम कर रहे थे। अचानक इमारत का हिस्सा गिरने से कुछ मजदूर मलबे में फंस गए।

Raipur Breaking : घटना के बाद पुलिस, स्थानीय राहत टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य को प्राथमिकता दी है और मलबे से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पूरी टीम को जुटा लिया है। प्रशासन के अनुसार, कुछ मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। हादसे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन इस घटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

हादसे के दौरान कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019