Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Breaking: ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की यातायात पुलिस के साथ अहम बैठक...

Raipur Breaking: ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की यातायात पुलिस के साथ अहम बैठक...
X

Raipur Breaking: ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की यातायात पुलिस के साथ अहम बैठक…

रायपुर : आज रायपुर शहर में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की यातायात पुलिस के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य घड़ी चौक और शास्त्री चौक जैसे व्यस्तम क्षेत्रों में ऑटो और ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगाने के मुद्दे पर चर्चा करना था।

शहर में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक जाम की समस्या पर भी इस बैठक में गहन चर्चा हुई। यातायात पुलिस का मानना है कि मुख्य चौकों पर ऑटो और ई-रिक्शा के अनियमित संचालन से ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो रही है। इस पर नियंत्रण पाने के लिए सख्त कदम उठाने की योजना बनाई जा रही है।

बैठक के दौरान यातायात थाने के बाहर बड़ी संख्या में ऑटो चालक एकत्र हुए और अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। चालकों ने कहा कि अगर प्रतिबंध लगाया गया तो उनके रोजगार पर गहरा असर पड़ेगा।

यातायात पुलिस और चालकों के बीच इस मुद्दे पर सहमति बनाने के प्रयास जारी हैं। बैठक में कुछ सुझाव भी सामने आए हैं, जैसे कि रूट मैनेजमेंट और पार्किंग की सुविधा में सुधार।

इस बैठक का परिणाम आने वाले दिनों में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को कितना सुधार पाएगा, यह देखने वाली बात होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019