Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Breaking: नवापारा-राजिम मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल...

Dev Verma
Raipur Breaking: नवापारा-राजिम मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल...
X

Raipur Breaking: नवापारा-राजिम मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल…

अभनपुर। Raipur Breaking: गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में नवापारा-राजिम मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

Raipur Breaking: तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे दुकानों में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान में बैठे लोग घायल हो गए, वहीं मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Raipur Breaking: गुस्साए लोगों ने किया हंगामा, पुलिस बल तैनात

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ की और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Raipur Breaking: पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है और मृतक की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019