Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Breaking: B.Ed धारी सहायक शिक्षकों का मरीन ड्राइव पर प्रदर्शन जारी...

Dev Verma
Raipur Breaking: B.Ed धारी सहायक शिक्षकों का मरीन ड्राइव पर प्रदर्शन जारी...
X

Raipur Breaking: B.Ed धारी सहायक शिक्षकों का मरीन ड्राइव पर प्रदर्शन जारी…

Raipur Breaking: रायपुर : B.Ed धारी सहायक शिक्षक पिछले 7 घंटे से मरीन ड्राइव को घेरकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में उनके साथ बड़ी संख्या में उनके परिजन भी शामिल हैं। सहायक शिक्षक अपने समायोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि सरकार का कोई प्रतिनिधि हमारे पास आए और हमारी समस्याओं का समाधान करके लिखित आश्वासन दे, ताकि हम अपनी हड़ताल समाप्त कर सकें।

Raipur Breaking: इस धरना प्रदर्शन के कारण मरीन ड्राइव का रास्ता वन वे हो गया है, जिसके कारण यातायात की स्थिति खराब हो गई है और लंबा जाम लग रहा है। आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सहायक शिक्षकों द्वारा रास्ता ब्लॉक करने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है और लोग घंटों तक जाम में फंसे हुए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019