Raipur Breaking : राजधानी में गौ तस्करी का पर्दाफाश…!
Raipur Breaking : राजधानी में गौ तस्करी का पर्दाफाश…!
रायपुर : राजधानी के आजाद चौक थाना क्षेत्र के मोमिनपारा इलाके में देर रात गौ सेवा दल, बजरंग दल और अन्य संगठनों ने उस समय हंगामा किया जब उन्हें सूचना मिली कि एक घर में गायों के मांस की तस्करी की जा रही है।
पुख्ता जानकारी मिलने पर पहले कुछ लोग पहचान छिपाकर मौके पर पहुंचे। मामला सही पाए जाने के बाद कई संगठन वहां पहुंचे और छापेमारी की। मौके पर गौ तस्करी करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया और वहां से 226 किलो गौ मांस जब्त किया।
गौ सेवा दल और अन्य संगठनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है और लगातार मामले की जांच कर रहा है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।