Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Breaking : जन्मदिन पर गृह ग्राम पहुंचे सीएम साय, विदेशी फंडिंग पर कसा तंज....देखें वीडियो

Raipur Breaking : जन्मदिन पर गृह ग्राम पहुंचे सीएम साय, विदेशी फंडिंग पर कसा तंज....देखें वीडियो
X

Raipur Breaking : जन्मदिन पर गृह ग्राम पहुंचे सीएम साय, विदेशी फंडिंग पर कसा तंज….देखें वीडियो

रायपुर। Raipur Breaking : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया (जशपुर) के लिए रवाना हुए। हर साल की तरह इस बार भी वह अपना जन्मदिन गांव में ही मना रहे हैं। रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की और विदेशी फंडिंग के दुरुपयोग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

Raipur Breaking : गांव में जन्मदिन मनाने की परंपरा

सीएम साय ने कहा, "आज मेरा जन्मदिन है और मैं हर साल की तरह इसे अपने गांव में ही मनाने जा रहा हूं। यहां आकर आत्मीयता और खुशी महसूस होती है।"

विदेशी फंडिंग पर कड़ी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री ने हेल्थ और एजुकेशन के नाम पर आ रही विदेशी फंडिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।"हेल्थ और एजुकेशन के नाम पर जो विदेशी फंडिंग आ रही है, उसका उपयोग धर्मांतरण कराने में हो रहा है। इसे रोकने के लिए सरकार ठोस कदम उठाएगी।"

धर्मांतरण पर सरकार की सख्ती

सीएम ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार धर्मांतरण को लेकर सख्त रुख अपनाएगी और इस पर रोक लगाने के लिए जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019