Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Breaking: CM साय ने श्रमिकों और शहरी विकास के लिए किये कई घोषणाएँ....

Raipur Breaking: CM साय ने श्रमिकों और शहरी विकास के लिए किये कई घोषणाएँ....
X

Raipur Breaking: CM साय ने श्रमिकों और शहरी विकास के लिए किये कई घोषणाएँ….

Raipur Breaking: रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएँ और शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में 13 महीने के भीतर ही विकास के कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को सरकार पूरा कर रही है और आज एक और वादा पूरा किया गया है।

5.62 लाख मजदूरों को मिला आर्थिक लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि भूमि हीन कृषक मजदूर और 5 लाख 62 हजार मजदूरों को सरकार की ओर से 10-10 हजार रुपए की सहायता दी गई है। इस योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लोगों को मिल रहा है।

राम लला योजना और महतारी वंदन का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि "राम लला योजना" और "महतारी वंदन योजना" के माध्यम से प्रदेश के लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। ये योजनाएँ जनकल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

Raipur Breaking: स्वच्छता दीदियों के लिए खुशखबरी

मुख्यमंत्री साय ने स्वच्छता दीदियों के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब दस हजार स्वच्छता दीदियों का वेतन 7200 रुपए से बढ़ाकर 8000 रुपए किया गया है। राज्य सरकार ने यह फैसला स्वच्छता कार्य को और प्रोत्साहन देने के लिए लिया है।

Raipur Breaking: रायपुर नगर निगम के लिए विशेष सौगात

मुख्यमंत्री ने रायपुर नगर निगम को 200 करोड़ रुपए की सौगात दी है। यह राशि शहर के विकास और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से प्रदेश में विकास के कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता को बड़ी राहत प्रदान की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019