Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
Raipur Breaking: बीजेपी ने किए शहर जिला मंडल अध्यक्षों के ऐलान, आदेश जारी...

Raipur Breaking: बीजेपी ने किए शहर जिला मंडल अध्यक्षों के ऐलान, आदेश जारी…
Raipur Breaking: बीजेपी ने किए शहर जिला मंडल अध्यक्षों के ऐलान, आदेश जारी…
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर शहर जिला के नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आदेश जारी करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की हैं।
इस नए आदेश के तहत:
- योगेश साहू को बीरगांव मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
- भागीरथी यादव को माता बंजारी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- भीमवंत निषाद को माना मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- राम प्रजापति को शंकर नगर मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा, शंकर नगर मंडल में दो नए महामंत्रियों की भी नियुक्ति हुई है:
- हरीशंकर वर्मा
- सुधीर चौबे
नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों को पार्टी संगठन के विस्तार और मजबूती की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर बीजेपी नेताओं ने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी पार्टी को ज़मीनी स्तर पर और सशक्त बनाएंगे।
देखे आदेश -

Next Story


