Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Breaking: स्कूली छात्रों के लिए बड़ी राहत, 2 महीने का ग्रीष्म अवकाश घोषित...

Dev Verma
Raipur Breaking: स्कूली छात्रों के लिए बड़ी राहत, 2 महीने का ग्रीष्म अवकाश घोषित...
X

Raipur Breaking: स्कूली छात्रों के लिए बड़ी राहत, 2 महीने का ग्रीष्म अवकाश घोषित…

Raipur Breaking: रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से जूझते स्कूली छात्रों और शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्म अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

राज्य में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका थी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। यह अवकाश राज्य के सरकारी, अशासकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों में लागू होगा।

Raipur Breaking: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम साय को लिखा पत्र-

प्रदेशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और उससे होने वाले संकट को गंभीरता से लेते हुए सासंद बृजमोहन ने सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में तत्काल ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की अपील करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पत्र में लिखा कि अप्रैल माह में ही प्रदेश का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। सुबह 9-10 बजे से ही लू और चिलचिलाती धूप का ऐसा कहर शुरू हो जाता है कि सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है।

Raipur Breaking: अवकाश की प्रमुख बातें:

  • अवकाश अवधि: 25 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक

  • कारण: भीषण गर्मी और स्वास्थ्य सुरक्षा

  • लाभार्थी: सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के छात्र और शिक्षक

Raipur Breaking: शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराएं और संबंधित स्कूलों को तुरंत सूचित करें।

यह फैसला खासकर छोटे बच्चों और ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

देखें आदेश -


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019