Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Breaking : संगठन चुनाव पर बीजेपी की बड़ी बैठक आज.....

Raipur Breaking : संगठन चुनाव पर बीजेपी की बड़ी बैठक आज.....
X

Raipur Breaking : भा.ज.पा. की संगठन चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आज (27 दिसंबर) आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी, जिसमें पार्टी के संगठन चुनाव की आगामी प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बैठक में जिला अध्यक्ष पद के लिए नामों के पैनल को फाइनल किया जाएगा। इसके अलावा, मंडल अध्यक्ष चुनाव से जुड़े विवादों पर भी बातचीत होगी।

इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी शामिल होंगे। साथ ही, संगठन चुनाव के निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख और मधुसूदन यादव भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

बैठक में नामों के पैनल के बारे में चर्चा के बाद, 29 दिसंबर को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण मंथन होगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अंतिम निर्णय लेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019