Raipur Breaking: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इनोवा कार से 4 करोड़ 47 लाख कैश बरामद...
रायपुर : रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इनोवा कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। शुरुआती जांच में कार से 1 करोड़ 66 लाख रुपये मिले थे, लेकिन जब पुलिस ने गहन जांच की तो कार में एक गुप्त चैम्बर का पता चला, जिससे 2 करोड़ 80 लाख रुपये और बरामद हुए।
इस तरह इनोवा कार से कुल 4 करोड़ 47 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। यह दिल्ली पासिंग इनोवा कार वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और कैश के स्रोत की पड़ताल की जा रही है।
