Raipur Breaking : नये साल के जश्न में ज़हरीले पनीर से रहें सतर्क, 2500 किलो नकली पनीर बरामद

Raipur Breaking : नये साल के जश्न में ज़हरीले पनीर से रहें सतर्क, 2500 किलो नकली पनीर बरामद
Raipur Breaking : नये साल के जश्न में ज़हरीले पनीर से रहें सतर्क, 2500 किलो नकली पनीर बरामद
रायपुर : Raipur Breaking : नये साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी आई है। अगर आप भी अपने मेन्यू में पनीर से बने स्वादिष्ट व्यंजन शामिल कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। रायपुर में खाद्य विभाग ने बीरगांव इलाके में एक फैक्ट्री से 2500 किलो नकली पनीर जब्त किया है, जिसे न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए होटल और रेस्टोरेंट्स में सप्लाई किया जा रहा था।
छापेमारी में नकली पनीर का भंडाफोड़
खाद्य विभाग की टीम ने काशी एग्रो फूड्स फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां कैमिकल और हानिकारक पदार्थों से नकली पनीर तैयार किया जा रहा था। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया।
मालिक का नाम और फैक्ट्री की साजिश
फैक्ट्री का मालिक शिवम गोयल, आगरा निवासी है। जांच में पाया गया कि यह पनीर खास तौर पर नये साल के जश्न के लिए रायपुर के होटलों और रेस्टोरेंट्स में सप्लाई करने की योजना थी।
स्वास्थ्य पर खतरा
कैमिकल से बने नकली पनीर का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसा पनीर खाने से फूड प्वाइजनिंग, पेट के रोग और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
प्रशासन की चेतावनी
खाद्य विभाग ने जनता से अपील की है कि वे केवल भरोसेमंद स्रोतों से ही पनीर और अन्य खाद्य पदार्थ खरीदें। साथ ही, होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को भी चेतावनी दी गई है कि वे ऐसे नकली उत्पादों का उपयोग न करें।
नये साल के जश्न में स्वाद का ध्यान रखें, लेकिन स्वास्थ्य को खतरे में डालने से बचें।


