Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Breaking: दिनदहाड़े लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया लाखों का माल...

Raipur Breaking: दिनदहाड़े लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया लाखों का माल...
X

Raipur Breaking: दिनदहाड़े लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया लाखों का माल…

रायपुर: राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के गोगांव में हुई थी, जहां बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया था।

1000 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मिली सफलता
पुलिस ने इस मामले में तेजी से जांच करते हुए 1000 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंच सकी। गिरफ्तार तीनों आरोपी दुर्ग जिले के रहने वाले हैं।

21 लाख रुपए का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 तोला सोना, 1 किलो चांदी और कुल 21 लाख रुपए कीमती मशरूका बरामद किया है। इस बड़ी सफलता के बाद पुलिस ने कहा कि राजधानी में इस तरह की वारदातों को रोकने के लिए सुरक्षा और निगरानी और मजबूत की जाएगी।

गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल था, लेकिन पुलिस की तत्परता से अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019