Raipur Breaking: राजधानी के एक घर में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं...

Raipur Breaking: राजधानी के एक घर में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं…
Raipur Breaking: राजधानी के एक घर में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं…
रायपुर। Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में वीरभद्र नगर में अचानक एक घर में भीषण आग लग गई, प्रियंका किराया भंडार में आग लगी है जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि धुएं का गुबार कैनाल रोड से भी नजर आ रहा था।
स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल विभाग को सूचना दी गई। खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गईं।
Raipur Breaking: मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों ने आग लगने की खबर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।


