Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Adulterated Liquor Scandal: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए सहायक जिला आबकारी अधिकारी, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

Raipur Adulterated Liquor Scandal
X

Raipur Adulterated Liquor Scandal

Raipur Adulterated Liquor Scandal: रायपुर: रायपुर के लालपुर स्थित सरकारी शराब दुकान में 300 पेटी मिलावटी और बिना होलोग्राम की शराब पकड़े जाने के मामले में जिला आबकारी विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। इस मामले में इलाके के सहायक जिला आबकारी अधिकारी (एडीईओ) राजेंद्र नाथ तिवारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनकी जगह टेक बहादुर कुर्रे को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Raipur Adulterated Liquor Scandal: राज्य उड़नदस्ता ने अपनी जांच रिपोर्ट सचिव आबकारी के माध्यम से राज्य सरकार को सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार, इस रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

Raipur Adulterated Liquor Scandal: इस मामले में अनुबंधित ठेका कंपनी BIS के सुपरवाइजर और तीन सेल्समैन फरार हैं। आबकारी विभाग और पुलिस ने इन फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। आबकारी विभाग ने इस मामले में 1 FIR दर्ज की है, जबकि पुलिस ने 2 FIR दर्ज की हैं।

Raipur Adulterated Liquor Scandal: जांच में अनुबंधित ठेका कंपनी की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। माना जा रहा है कि फरार सुपरवाइजर और सेल्समैन की गिरफ्तारी के बाद इस मामले से जुड़े कई बड़े राज सामने आ सकते हैं।

Raipur Adulterated Liquor Scandal: आबकारी विभाग और पुलिस की टीमें फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई और जांच के नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019