Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Accident : आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

Raipur Big Accident Breaking
X

Raipur Big Accident Breaking

Raipur Accident : रायपुर। राजधानी में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। दो तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने टकरा गईं, जिसमें पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

Raipur Accident : मृतकों की पहचान टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मा, उनकी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मा और मांढर निवासी शुभम यादव के रूप में हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Raipur Accident : गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019